फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी सरगना पिस्टल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
शक्तिनगर में असलहे संग पकड़ा गया कोयला चोर गिरोह का आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया से कोयला चोरी के मुख्य सरगना को पुलिस की संयुक्त टीम ने लोडेड पिस्टल के साथ बुधवार को शक्तिनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आए आरोपी के ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित था। एनसीएल की खड़िया कोयला परियोजना से फरवरी माह में दो कोयला लदे ट्रेलरों को पकड़ा गया था। शुरूआती जांच में कोयला चोरी के इस खेल का तार अंतरप्रांतीय स्तर पर जुड़ा तो पुलिस के लोग भी चकरा गए। तफ्तीश का दायरा बढ़ने के साथ इस चर्चित मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों क्रमश: राजरतन गुप्ता, नंदन राम व रोहित यादव सभी निवासी मोरवा मध्यप्रदेश (सिंगरौली) को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य सरगना इश्तियाक कुरैशी तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस के पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बीते माह पुलिस ने मप्र के मोरवा इलाके में स्थित मुख्य मार्केट के निवासी इश्तियाक के खिलाफ 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के लिए गठित संयुक्त टीम के प्रयास से बुधवार को इश्तियाक को शक्तिनगर बस स्टैंड क्षेत्र से 32 बोर लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अपराध शाखा के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह व सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह की टीम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन

नहीं थम रही कोयला व डीजल चोरी
शक्तिनगर। यूपी व एमपी के सीमाचंल इलाके में फैली एनसीएल की कोयला परियोजनाओं से कोयला व डीजल की चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में कोल प्रोजेक्टों के सुरक्षाकर्मियों की भूमिका शुरू से संदेह के घेरे में है। एविडेंस (एनजीओ) के जनरल सेक्रेटरी कुमार अविनाश ने कोयला व गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर चोरी से संबंधित कई पक्ष उजागर करते हुए कहा है कि पूर्व फौजी अफसरों के नाम से एनसीएल में संचालित सिक्योरिटी एजेंसियों को स्थानीय कोयला व तेल माफिया चला रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें