फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में राजस्व निरीक्षक निलंबित, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक को डीएम ने निलंबित कर दिया है। उस पर धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई की गई है। तहसीलदार की तहरीर पर घोरावल पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बिना किसी आदेश के मौजा कर्री बरांव परगना बड़हर की खतौनी फसली वर्ष 1429-1434 में हेरफेर किया था। इसकी शिकायत पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। शासन की मंशा के अनुरूप जालसाजी करने वाले राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घोरावल तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें