फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ई-खसरा पड़ताल में राजस्व और पंचायती राज विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी के मौसम में ई-खसरा पड़ताल एप से होने वाले कार्य की डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। निर्धारित समय से अब तक सिर्फ 15 फीसदी कार्य होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एप के माध्यम से खसरा पड़ताल के लक्ष्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शासन ने जिले में 9 लाख 56 हजार 283 गाटे की पड़ताल का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष अब तक 1 लाख 47 हजार 190 गाटों का ही कार्य पूरा हुआ है। सबसे खराब स्थिति राजस्व और पंचायत राज विभाग की है।
कृषि विभाग को आवंटित 1 लाख 88 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 94 हजार पड़ताल हुई है। वहीं राजस्व विभाग का प्रतिशत 15.6 और पंचायत राज विभाग की प्रगति 14 प्रतिशत है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस भी स्तर पर लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही बरती जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-खसरा के कार्य में लगे लेखपाल, पंचायत सहायक व प्राविधिक सहायक के कार्य का भ्रमणशील रहते हुए स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। डीएम ने एडीएम सहदेव मिश्र को ई-खसरा कार्य का नियमित रूप से सत्यापन कराने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, उप निदेशक कृषि जयप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी डॉ. एचके मिश्र, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें