फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लव का हुआ सम्मान

Thu, 19 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकलांग क्रिकेटरों के एशिया कप में भारत को मिली शानदार जीत और इसमें अनपरा के लव वर्मा के रहे महत्वपूर्ण योगदान को लेकर गुरुवार को अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में उत्साह का आलम रहा। प्राचार्य डा. पूनम सिंह ने महाविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन


लव वर्मा अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में स्नातक का छात्र है। गत 12 फरवरी को आगरा में एशिया कप के हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया था। इसमें लव वर्मा ने हरफनमौला प्रदर्शन किया था, जिसको लेकर उसे मैन आफ द मैच के से नवाजा गया था। मैच के बाद गुरुवार को जब लव कालेज पहुंचा तो हर कोई उसे बधाई देने में लग गया। प्राचार्य ने कहा कि जब कालेज के विद्यार्थी कहीं नाम रौशन करते हैं तो पूरे महाविद्यालय परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें