फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नशामुक्त करने का संकल्प

Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां भगवती सोनांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को समाज को नशामुक्त करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने पुसौली गांव में जागरूकता रैली निकालकर इससे होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



भगवती सोनांचल महाविद्यालय में एनएसएस के चले रहे विशेष कैंप के छठवें दिन छात्र-छात्राओं का दल पुसौली गांव में पहुंचा। पहले समाज को नशामुक्त करने का संकल्प लिया। फिर घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। पूछा कि उनके घर में नशा करने वाले लोग हैं या नहीं। फिर उन्हें नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।


छात्राओं ने खासकर महिलाओं से मिलकर आग्रह किया कि यदि वे किसी तरह का नशा करती हैं तो उसे छोड़ दें क्योंकि मां अपने परिवार को नई दिशा दे सकती है।


छात्राओं ने गांव में रैली भी निकाली और नशामुक्ति से जुड़े कई तरह के नारे लगाए। इस मौके पर  कार्यक्रम अधिकारी डा. मीनाक्षी शुक्ला, मीना सिंह, राहुल पांडेय, डा. अखिलेश मिश्रा, डा. नीतू शर्मा,  योगिता द्विवेदी, प्रियंका चौबे, आशा सिंह, मनुजेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, अवधेश शुक्ला, कन्हैया श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें