फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के सपनोें को साकार करने का संकल्प

Thu, 08 Jan 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय पर गुरुवार को महिला सभा की मासिक बैठक हुई। इसमें सपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित मेें चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


 कार्यकताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के मिशन 2017 को पूरा करने का संकल्प लिया।

बैठक में महिला जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती हैं। कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है,

ताकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के मिशन को पूरा किया जा सकें। कहा कि बूथ स्तर पर जिन महिलाओं का नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन लोगों का नाम बढ़वाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


 प्रदेश छात्र सभा की पूर्व कार्यकारिणी सदस्य निधि पांडेय ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओेें के हित में एंबुलेंस सेवा शुरू किया है।

कहा कि महिलाओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से मिल कर दूर कराया जाए। बैठक में राधा सिंह, सावित्री, मंजू लता, मीना विश्वकर्मा, पार्वती, दुर्गा, सुशीला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें