फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10721 वाद निस्तारित

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष एवं अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सुबह दस बजे जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय दुद्धी एवं अनपरा स्थित ओबरा के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 10721 वादों का समाधान किया गयो। वहीं मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 11 पीड़ित पक्षकारों को कुल 4788042 रुपये का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार द्वितीय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ज्योति कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में 24 मोटर दुर्घटना वादों का समाधान किया गया और 12050000 रुपये प्रतिकर धनराशि वसूला गया। इस दौरान उन्होंने मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 11 पीड़ित पक्षकारों को कुल 4788042 रुपये का चेक वितरित किया गया। उधर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार द्वितीय की अदालत में 158, सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र कुमार द्वितीय की अदालत में 55, सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी सुनील शेखर की अदालत ने 46 और उपजिलाधिकारी घोरावल के न्यायालय में 60 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक प्रिलिटिगेशन के कुल 292 वाद, 394 आपराधिक वाद, 91 राजस्व, एवं 1135 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया। इस तरह से राष्ट्रीय लोक अदालत में कु ल 10721 वाद निस्तारित किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें