फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का विरोध, मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 02 Dec 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी नगर कमेटी की ओर से बुधवार को नगर अध्यक्ष अजय सिंह यादव के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने एवं महंगाई के विरोध में सुभाष तिराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय से सपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। लेकिन केंद्र सरकार आए दिन गैस एवं खाद्य सामग्रियों का दाम बढ़ाए जा रही है।


कहा कि गैस के बढ़े दाम तत्काल वापस लिए जाएं अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी इसका बड़े स्तर पर विरोध करेगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव विजय कुमार यादव, रमेश कुमार वर्मा, विपिन सिंह कश्यप, रामबली मौर्या, अनिल दूबे, राजू यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, विनय कुमार सिंह, गुलाम अली, राकेश चौधरी, नसीम अहमद, शमशेर खान, मुस्ताक, अमरजीत, तौफिक, भोला आदि मौजूद रहे। संचालन नगर महासचिव संजय गोंड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें