फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित

Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक डीके गायेन ने ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित सिंक लाइन शेड का शुक्रवार को लोकार्पण किया। उन्होंने 24 से ज्यादा फलदार और औषधीय पौधे लगाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों को प्रमाण देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य यार्ड मास्टर एके सिंन्हा ने महाप्रबंधक को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी  किया। फिर महाप्रबंधक गायेन ने ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर  प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, स्ट्रैचर, आर्मबैंड सिग्नल, पटाखा, चैन, क्लैंप सहित दस्तावेजों के रख रखाव का निरीक्षण कर कर्मचारियों को  दिशा-निर्देश दिया। सिंगरौली से ओबरा डैम के बीच पड़ने वाले स्टेशन  के बीच हो रहे विद्युतीकरण व पटरी के दोहरीकरण का भी कई पहलुओं से  निरीक्षण किया। दुद्धीः संघर्ष समिति के अध्यक्ष अयूब अली ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर टेढ़ा गांव में ब्लॉक हाल्ट बनवाने की मांग की है। जीएम ने दुद्धी रेलवे स्टेशन उद्यान का लोकार्पण किया और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वही संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से जीएम डीके गायेन को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर  दुद्धी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। रेणुकूटः महाप्रबंधक ने वाणिज्य यातायात निरीक्षक मन्नूराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व स्टेशन पहुंचने पर हिंडालको के सीईओ एसएन जाजू, अध्यक्ष डीसी काबरा आदि से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें