फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर लगाई फटकार

Sat, 02 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को घोरावल थाने के निर्माणाधीन अष्टकोणीय भवन का निरीक्षण किया और घटिया निर्माण पर संबंधितोें को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सीओ को निर्देश दिया कि बगैर जांच के सामान का इस्तेमाल न करें। उन्होंने शिवद्वार में सपरिवार दर्शन पूजन किया। फिर लखनऊ लौट गए।

प्रमुख सचिव गृह शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे घोरावल थाने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब पौने घंटे निरीक्षण किया। नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक घोरावल थाने में बन रहे अष्टकोणीय भवन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और कार्य में प्रगति की जांच की।

उन्होेंने पुलिस अधीक्षक  शिवशंकर यादव से निर्माण के संबंध में जानकारी ली। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि भवन में घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


अन्य सामग्री भी मानक के अनुरूप न देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सीओ सच्चिदानंद और एसओ भारतभूषण तिवारी को निर्देश दिया कि वे सामान की निगरानी खुद करें।

 उसकी गुणवत्ता की जांच करें और उसके बाद ही उसे इस्तेमाल करने की अनुमति दें। थाना परिसर में उन्होंने एसओ से अपराध की समीक्षा की और शिकायतों के निपटारे के बारे में भी जानकारी ली।

 एसपी को तहसील दिवस और थाना दिवस में मिलने वाले शिकायती पत्रों के त्वरित निपटारे का निर्देश देते हुए समय-समय पर मानीटरिंग करने का भी निर्देश दिया।

यहां से प्रमुख सचिव गृह सपरिवार शिवद्वार  पहुंचे। वहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। फिर लखनऊ लौट गए। इस दौरान एसपी शिवशंकर यादव, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, सीओ सच्चिदानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें