फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

309 लोगों की आई रिपोर्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वालों व परिवार से जुड़े लोगों के सैंपल लेने का काम रविवार को तेज हो गया।सजौर स्थित साईं नर्सिंग कॉलेज में लेखपालों व उनके परिवार से जुड़े 70 लोगों के सैंपल लिए गए। इनके अलावा जिला अस्पताल, दुद्धी व बभनी में भी चिकित्सकों की टीमें गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। कुल 182 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच रविवार को 309 लोगों की रिपोर्ट भी आई। सभी निगेटिव मिले।
विज्ञापन

जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों तथा संक्रमिक लोगों के परिवारों के सदस्यों व उनके संपर्क में आने वालों सहित कुल 2988 लोगों के सैंपल अब तक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2474 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 29 पाजिटिव और 2445 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों में से नौ लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों के लौट चुके हैं। अन्य 20 लोगों में से 15 का मधुपुर स्थित 30 बेड के कोविड केयर सेंटर और पांच लोगों का इलाज मिर्जापुर में चल रहा है। उधर, लेखपालों व चुर्क रेलवे स्टेशन रोड निवासी व्यक्ति के आवास वाले इलाकों को सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक अब भी जारी है। इन स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों को जरूरत की वस्तुएं घरों में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक कोरोना पाजिटिव मिले लेखपालों के परिवरों से जुड़े लोगों के सैंपल रविवार को लिए गए। इसके अलावा कई लेखपालों के भी सैंपल लिए गए। संक्रमित मिले लेखपालों के संपर्क में आने वाले कर्मियों व अन्य लोगों को चिह्नित कर सैंपल लेने का काम तेज कर दिया गया है। ताकि संक्रमण का विस्तार न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें