सोनभद्र। गैरप्रांतों व जनपदों से आने वालों के सैंपल लेने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को 206 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच 131 लोगों की रिपोर्ट भी आई। सभी निगेटिव मिले। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व उसके आसपास के सील किए गए इलाकों में सख्ती भी जारी रही। एसडीएम का कहना था कि सील किए गए इलाकों में लोगों को जरूरतके सामान घरों मेंही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक4437 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुकेहैं। इनमें से 3899 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है।जिसमें 34 पाजिटिव व 3865 निगेटिवमिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 29 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि पांच अन्य का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना था कि सील किए गए इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों को आने जाने वालों पर कड़ाई से रोक लगाने को कहा गया है। लोगो को जरूरत के सामान घर में ही उपलब्ध कराएजा रहे हैं।