फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
औड़ी-श​क्तिनगर फोरलेन पर गड्ढों को भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। गड्ढों में तब्दील हुई 189 करोड़ की औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने तेजी से काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


औड़ी मोड़ से शक्तिनगर तक 18 किलोमीटर तक 189 करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण सात पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक जलनिकासी की व्यवस्था नही हो सकी। कहीं, नाली खुली और नाली जाम है ताे कहीं सड़क से ऊंची नाली बना दी गई है। इस कारण गंदा पानी सड़क भर भरा रहता है। इससे हाईवे पर डेढ़ से दो फीट घहरे गड्ढे हो गए है। इससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। गड्ढों से धूल उड़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
अमर उजाला के 31 अगस्त के अंक में 189 करोड़ से बने फोरलेन पर 18 किलोमीटर में 250 से ज्यादा गड्ढे शीर्षक से इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग ने फोरलेन के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। राहगीरों का कहना है कि फोरलेन को गुणवत्तापूर्वक भरने के साथ जलनिकासी की भी व्यवस्था करें, नही तो हाईवे पर दोबारा गड्ढे बन जाएंगे।
विज्ञापन



वर्जन...
फोरलेन पर गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। अभी गड्ढों में जीएसबी भरा जा रहा है। इसके बाद पैचिंग का काम कराया जाएगा। -एसके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें