फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को राहत, सोनभद्र को मिली 1700 मीट्रिक टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसल की बुआई के लिए डीएपी की मांग को देखते हुए शासन स्तर से जिले को मंगलवार को 1700 मीट्रिक टन डीएपी मिल गई। इसमें 1000 मीट्रिक टन डीएपी इफ्को की तरफ से साधन सहकारी समितियों पर वितरण के लिए भेजा जाएगा। वहीं 700 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र के लिए है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि दिसंबर के लिए कुल 1700 मीट्रिक टन डीएपी जिले को प्राप्त हुई है। इसमें से 1000 मीट्रिक टन डीएपी इफ्को की तरफ से सहकारी समितियों पर विक्रय के लिए प्राप्त हुई है। 700 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र के लिए मिली है। बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। फुटकर निजी एवं सहकारिता के विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि यूरिया का निर्धारित मूल्य 266.50 और डीएपी 1200 रुपये प्रति बोरी के अनुसार ही किसानों को विक्रय करें। निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री करने वाले निजी एवं सहकारिता के उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। विक्रेता किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही डीएपी बेचें। उनके जोत के अभिलेख/आंकड़े अपने रजिस्टर पर अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें