फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास की कवायद तेज

Fri, 18 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
1320 मेेगावाट की ओबरा सी तापीय परियोजना की स्थापना के तहत विस्थापित होने वालों के पुर्नस्थापन को लेकर कवायद तेज हो गई है। अब तक 70 विस्थापितों को सेक्टर 10 स्थित पुुराने पुलिस लाइंस के पास जमीन मुहैया कराई जा चुकी है। करीब डेढ़ सौ विस्थापितों का पुर्नस्थापना किया जाना है। शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से बोरिंग के लिए भूमि पूजन किया गया ताकि पुर्नस्थापित हो रहे लोगों को शुद्घ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने ओबरा के डकहिया पहाड़ी पर 1320 मेेगावाट वाली ओबरा सी परियोजना की स्थापना का निर्णय लिया है। इसके तहत कार्य शुरू भी कराया जा चुुका है लेकिन डकहिया पहाड़ी पर बसे लोगों को अब तक पूरी तरह से पुर्नस्थापित नहीं किया जा सका है। सी परियोजना के निर्माण से यहां करीब 220 परिवार विस्थापित हो रहे हैं। इसमें से अब तक करीब 70 परिवारों को ही पुर्नस्थापना के लिए जमीन मुहैया कराई जा सकी है। शासन के मंशानुरूप सेक्टर 10 के समीप पुराने पुलिस लाइन के पास दर्जनों विस्थापित परिवारों को जगह देकर उनके लिए जरूरी व्यवस्थाएं किए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा। भूमि देने के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष दुर्गावती देवी एवं अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव के निर्देश पर बस रहे लोगों के लिए पेयजल के लिए अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने मौके पर पहुंच कर भूमि पूजन कर बोरिंग का कार्य आरंभ कराया। इसके अलावा झोपड़ पट्टी बना कर रह रहे लोगों के छत ढ़कने के लिए तिरपाल और जरूरी वस्तुओं का वितरण कराया। इस मौके पर खुर्शीद आलम, हरवेंदर सिंह काके, संतलाल आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें