फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खतौनी में जल्द दर्ज करें पट्टाधारकों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने वनाधिकार अधिनियम के तहत वितरित पट्टों की खतौनी में नाम दर्ज करने के अभियान की समीक्षा की। पात्रों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने पूर्व के अस्वीकृत दावों के अनुसार प्राप्त पुनर्विचार याचिकाओं पर लिए गए निर्णय और उसकी प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम को को निर्देशित किया कि वनाधिकार अधिनियम के तहत वितरित किए गए पट्टों में संबंधित काश्तकार का नाम खतौनी में दर्ज की जाए। तहसील क्षेत्र की खतौनी का ग्रामसभावार वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कनहर डूब क्षेत्र के विस्थापितों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण अधिकारी नियमानुसार कराएं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े, वंचित लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सभी अधिकारी वंचित एवं अति पिछड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सेवाकुंज आश्रम चपकी के आनंद, डीएफओ कुंज बिहारी वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें