विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने एक सितंबर से लेकर अब तक की गई चुनावी तैयारियां और कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने में हुई कार्रवाई का ब्यौरा भी मांगा है। आयोग से निर्देश मिलने के बाद एसपी ने पूरा ब्योरा तैयार करा लिया है। जल्द ही रिपोर्ट आयोग को भेज दी जाएगी।
विधान सभा चुनाव को लेकर आयोग का हर रोज जिला प्रशासन के पास दिशानिर्देश आ रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने प्रशासन से विस चुनाव की तैयारी को लेकर अब तक हुई बैठकों की बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है। आयोग के निर्देश के बाद से जिले में अब तक अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि एक सितंबर से अब तक 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4850 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। साथ ही 3869 वाहनों का चालान, एनडीपीएस एक्ट के तहत 128 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इनके पास से दस कुंतल गांजा और 1636.35 ग्राम हेरोइन और 112.5 ग्राम नशीला पर्दाथ बरामद हो ुचुका है। शस्त्र अधिनियम के तहत 45 अवैध शस्त्र और 48 कारतूस की बरामद हुई हैै।
निरोधात्मक कार्रवाई में अब तक 44 के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट 126 के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 637 के विरुद्ध 110/110जी जबकि डीएम 85 व्यक्तियों को जिला बदर कर चुके हैं। कहा कि एक सितंबर से विस चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है। आयोग जो रिकार्ड मांग रहा है उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, डायट के प्राचार्य सहित के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है।
एक सितंबर से वोटरों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कालेजों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चों द्वारा रैली भी निकाली जा रही। भारत निर्वाचन अयोग की ओर से जो सूचनाएं मांगी जा रही है उसे उपलब्ध कराया जा रहा हैै। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराने की दिशा में कार्य हो रहा हैै।
-सीबी सिंह
जिला निर्वाचन अधिकारी