फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर चार कर्मियों की सेवा खत्म करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री कैंप की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के विभिन्न विकास खंडों और तहसीलों में बुधवार को अधिकारियों ने कैंपों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया कि कृषि विभाग के कई कर्मचारी फाॅर्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार-प्रसार में गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। इसके चलते कई गांवों में किसान अपनी फार्मर आईडी बनवाने से वंचित रह गए हैं।
उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्रेया शुक्ला, चंद्रशेखर, नीरज कुमार, सत्यप्रकाश मौर्या, नितिन कुमार, अजय कुमार शर्मा और अशोक कुमार का कार्य असंतोषजनक मिला।
विज्ञापन

इनमें से कुछ कर्मचारियों की प्रगति शून्य रही, जबकि नीरज कुमार बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर थे। श्रेया शुक्ला और नीरज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नितिन कुमार (चोपन), सत्य प्रकाश मौर्या (दुद्धी), अजय कुमार शर्मा (राॅबर्ट्सगंज) और अशोक कुमार (बभनी) की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते कृषि भवन लखनऊ को उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए पत्र भेजा गया है।
इन सभी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

तीन क्लीनिक व सेंटर सील
निजी चिकित्सालयों के पंजीयन प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बुधवार को विभिन्न निजी अस्पताल व केंद्रों का निरीक्षण किया। चतरा में अवैध रूप से संचालित अंसारी क्लीनिक को सील कर दिया गया। संचालक डॉ. अनवर अंसारी को नोटिस दी गई। घोरावल सीएचसी के सामने अवैध रूप से एक्सरे कर रहे दशरथ प्रसाद को नोटिस देते हुए केंद्र सील कर दिया गया। शाहगंज में भी अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करते हुए संचालक बाबूलाल को नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें