सोनभद्र। पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने और बिना सूचना के कई दिनों तक लापता होने पर जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक विवेक यादव को के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की गई। उन्होंने एडीएम को अपनी निगरानी में सभी केंद्रों पर धान खरीद कराने को कहा है।
पीसीएल के जिले में 40 क्रय केंद्र स्थापित हैं। इन क्रय केंद्रों पर 28 हजार 500 मीट्रिक टन धान खरीद लक्ष्य है लेकिन अभी तक अधिकांश केंद्रों पर खरीद की स्थिति खराब है। इसकी जानकारी डीएम तक पहुंची तो उन्होंने एडीएम योगेंद्र बहादुर सिह को पीसीएफ के जिला प्रबंधक से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। एडीएम ने जानकारी की तो पता चला कि बिना सूचना के ही जिला प्रबंधक कार्यस्थल से कई दिनों से गायब हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जहां डीएम एस राजलिंगम ने शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति किया है, वहीं एडीएम और संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपनी निगरानी में सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे समय में बिना अवकाश के ही कार्यस्थल से गायब होना बड़ी लापरवाही है। शासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है। खरीद में तेजी आए और खरीद प्रभावित न होने पाए, इसके लिए एडीएम को लगातार निगरानी करने और स्थिति से अवगत कराते रहने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीसीएफ के सभी क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। केद्र प्रभारियों को शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।