फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान मिलना ही स्वतंत्रता : जगजीवन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कचहरी ​स्थित डि​स्टि्रक्ट बार एसोसिएशन में संगोष्ठी में शामिल अ​धिवक्ता। स्रोत स्वय
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्र निर्माण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता तभी सार्थक होगी, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, समानता, सम्मान और अधिकार प्राप्त हों। अधिवक्ता संविधान और कानून के प्रहरी के रूप में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संचालन पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने में आगे आना चाहिए। इस दौरान प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश यादव, रमेश चंद्र सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें