फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वेतन और पेंशन बढ़वाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपते भारतीय मजदूर संघ के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे ने न्यूनतम वेतन-पेंशन में वृद्धि, ईएसआईसी एवं ईपीएफ की सीमा बढ़ाने, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, कोयला श्रमिकों के रोजगार, वेतन और सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जिले के औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को संगठन लगातार उठा रहा है। श्रमिकों को न्याय, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। रमेश सिंह, विकास गोस्वामी, अमित यादव, पवन कुमार शर्मा और अशोक कुमार मिश्र ने भी श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार रखे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दशाराम यादव, जिला मंत्री एलपी शुक्ल समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष दशाराम यादव ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला मंत्री एलपी शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें