फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले गले, दी ईद की मुबारकबाद

Sat, 18 Jul 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी मस्जिदों में शनिवार की सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच ईद की नमाज पढ़ी गई। कहीं कोई दिक्कत न आने पाए, इसके लिए नमाज स्थलों के पास से गुजरने वाले रास्तों पर नमाज अदा होने तक वाहनों की आवाजाही रोके रखी गई।
विज्ञापन


सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। नमाज के बाद देर तक एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देने का दौर चलता रहा। सेवईं खाने-खिलाने का भी क्रम देर रात तक जारी रहा।

सुबह आठ बजे से नमाज स्थलों पर नमाजी आने लगे थे।। राबर्ट्सगंज में ईदगाह पर सुबह साढ़े नौ बजे मौलाना समीर ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


यहां डीएम संजय कुमार, एसपी शिव शंकर यादव, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दूबे, नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, एडीएम मनीलाल यादव, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सच्चिदानंद, पूर्व विधायक सत्यनाराय जायसवाल, संजय यादव, श्यामबिहारी यादव, अविनाश शुक्ला ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर ईद की बधाई दी। 

सलखन ः मारकुंडी में मदिना मस्जिद में मौलाना फूजैल और सलखन में कब्रिस्तान पर मौलाना जमाल अख्तर ने नमाज पढ़ाई। नमाज खत्म होने के बाद नमाजियों ने ईद की मुबारकबाद दी।

बभनी : ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को सात जगहों पर ईद की नमाज अदा कराई गई। बभनी ईदगाह में मौलाना शमसुद्दीन, चपकी में जमालुद्दीन, बड़होर में मुहम्मद असगर, भंवर में मुहम्मद अतीक, बरवा टोला में हिदायत अली, डूमरहर में अयूब खां और पोखरा में मौलाना ने नमाज अदा कराई। 

ओबरा : नगर के भलुआ टोला स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह नौ बजे पेश इमाम मुहम्मद असलमकारी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकवाद दी। उधर डीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार योगेंद्र सिंह और लेखपाल राजेश मिश्रा ने भी सुरक्षा का जायजा लिया। 

चोपन : गौरव नगर स्थित ईदगाह पर शनिवार को सुबह नौ बजे मौलाना सद्दाम हुसैन कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबाकरवाद दिया।
 
वैनी : नगवां ब्लाक क्षेत्र के पड़री, रामपुर, महदेवा, दूबेपुर, बिजवार, पनौरा, मांची गांवों में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर एसओ सुनील सिंह और मांची एसओ मातादीन कनौजिया फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे।

घोरावल : नगर की जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल्ला ने शनिवार की सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई। वहीं नगर स्थित इस्लामिया मदरसा में सुबह सवा नौ बजे हाफिज मुहम्मद अली ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा उसरहवा मस्जिद  में सुबह पौने दस बजे मौलाना सादिक ने  नमाज पढ़ाई। 
विज्ञापन


दुद्धी : मकसद जब्बारिया ईदगाह परिसर में शनिवार को सुबह सवा नौ बजे मौलाना नसीरे मिल्लत ने ईद की नमाज अदा कराई।

सिंगरौली : मोरवा की बड़ी मस्जिद में एक हजार से अधिक लोगों ने ईद की नमाज अदा की। छोटी मस्जिद में मौलाना असलीम ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें