फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटों को भेजा मंदिर, सुबह बिस्तर पर मिली कारोबारी की लाश; रस्सी के टुकड़े और खून से हत्या की आशंका

Sat, 03 Oct 2026 01:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक रियल एस्टेट कारोबारी का बिस्तर पर शव मिला। उसने रात में बेटों को फोन पर कहा था कि घर पर मित्र आए हैं तो तुम लोग वहीं सो जाना। सुबह जब दोनों बेटे घर पहुंचे तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में घोरावल नगर के वार्ड नंबर चार में शनिवार सुबह 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज का शव उनके मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। गले पर दबाव के निशान, मौके पर मिले रस्सी के टुकड़े और खून लगे कपड़े से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ओमप्रकाश भारद्वाज पुत्र राम निहोर मूल रूप से वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे। वह मुंबई में फ्लैट निर्माण और बिक्री का कारोबार करते थे। पिछले करीब छह वर्षों से घोरावल में रियल एस्टेट का कारोबार कर रहे थे। घोरावल के कई मार्गों पर उनकी जमीनें हैं। वाराणसी और मुंबई में भी उनके मकान बताए गए हैं। उनकी पत्नी और बेटी मुंबई में रहती हैं।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम ओमप्रकाश के दोनों बेटे विकास और आकाश घोरावल से करीब छह किलोमीटर दूर धुरकरी गांव स्थित हनुमान मंदिर गए थे। वहां बाटी-चोखा बना था। रात में दोनों बेटे पिता के लिए खाना लेकर घर पहुंचे। कारोबारी ने मोबाइल से बताया कि कुछ कारोबारी मित्र आए हैं और जगह कम है, इसलिए रात का खाना नहीं खाएंगे। दोनों बेटों से मंदिर जाकर सोने के लिए कहा। इसके बाद दोनों मंदिर चले गए। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह दोनों बेटे घर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए मोबाइल से पिता को फोन किया। फोन नहीं उठने पर वे पीछे की ओर से मकान में दाखिल हुए। अंदर बिस्तर पर पिता का शव पड़ा देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, घटनास्थल पर खून लगा कपड़ा और रस्सी के टुकड़े मिले। 

विज्ञापन

मकान में संचालित सोनांचल पब्लिक स्कूल का सीसीटीवी कैमरा और बिजली कनेक्शन भी रात में बंद मिला। मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई है। इससे परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे विकास ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। 

कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें