मकान में संचालित सोनांचल पब्लिक स्कूल का सीसीटीवी कैमरा और बिजली कनेक्शन भी रात में बंद मिला। मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई है। इससे परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे विकास ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।