फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ व्यवसायिक वाहन संचालकों को भेजी गई आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में व्यावसायिक वाहनों का बकाया कर वसूलने में सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। ढाई हजार से अधिक वाहनों पर करोड़ों रुपये व्यावसायिक कर बकाया है। अब परिवहन विभाग 50 हजार से अधिक के बकायेदार वाहन मालिकों को नोटिस भेजने में जुटा है। नोटिस मिलने के बाद भी जमा नहीं करने वाले करीब पांच सौ वाहन स्वामियों को आरसी (वसूली सर्टिफिकेट) जारी की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से लगातार उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को व्यवसायिक कर जमा न करने वाले बस, ट्रक, लोडर, जेसीबी, पिकअप समेत अन्य वाहनों के स्वामियों से वसूल करने का दबाव पड़ रहा है। जिले में हजारों वाहन स्वामी तो सालों से कर जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि अब परिवहन विभाग कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों से वसूली करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 50 हजार से अधिक जिन वाहन स्वामियों पर व्यवसायिक कर बाकी है उनकी सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद बकाया जमा करने में रुचि न लेने वाले मोटर मालिकों के खिलाफ आरसी जारी की जाने लगी है। इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी पीएस राय ने बताया कि करीब पांच सौ मोटर मालिकों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। जिन मोटर मालिकों के खिलाफ आरसी जारी की गई, उनके ऊपर करोड़ों रुपये व्यवसायिक कर बकाया है। कहा कि कर जमा न करने वाले मोटर मालिकों को पहले नोटिस जारी की जा रही है। इसके बावजूद जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने वाहन स्वामियों से कार्यवाही से बचने के लिए बकाया कर जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें