फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी से रवि खरवार काे बसपा ने बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव के लिए बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने रवि सिंह खरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर खरवार जाति का प्रत्याशी उतारकर बसपा ने सबको चौंका दिया है। यहां गोंड के बाद खरवार मतदाताओं की संख्या भी सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रहे रामदुलार सिंह गोंड को दुष्कर्म के आरोप में सजा के बाद दुद्धी में उपचुनाव हो रहा है। सपा ने यहां से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड को प्रत्याशी बनाया है। विजय सिंह सात बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने उनके सामने आरएसएस के प्रचारक रहे श्रवण सिंह गोंड को उतारा है। सपा और भाजपा दोनों के ही प्रत्याशी आदिवासी वर्ग की गोंड जाति से ही हैं। माना जा रहा था कि बसपा पूर्व की तरह ही इस बार भी उपचुनाव से दूर रहेगी, लेकिन नामांकन से चार दिन पहले बसपा ने जनजाति वर्ग की दूसरी बड़ी खरवार जाति से प्रत्याशी उतारकर सबको चौंका दिया है। दोनों दलों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर ने बताया कि इस बार लोकसभा के साथ विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है, इस कारण पार्टी ने इसमें हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर रवि सिंह खरवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। म्योरपुर निवासी रवि सिंह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व सेक्टर सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें