फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 95 स्थानों पर जलेगा रावण, रेणुकूट में सबसे ऊंचा 90 फीट का

विज्ञापन
ओबरा में दशहरा पर 50 फ़ीट का रावण जलाया जाएगा। स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। दहन के लिए रावण का पुतला तैयार कर लिया गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर समेत 95 स्थानों पर रावण दहन होगा।
विज्ञापन

इसके बाद 12 स्थानों पर भरत मिलाप व राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सबसे ऊंचा 90 फीट का रावण रेणुकूट में जलाया जाएगा। पिछले वर्ष यहां रावण की ऊंचाई 80 फीट थी। चोपन में 85 फीट का रावण जलेगा। दस सिर वाले रावण की गर्दन चारों दिशाओं में घूमते हुए अट्टहास भी करेंगी। अनपरा, रेणुसागर में भी ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।
नवरात्र पूजा के बाद दशहरा पर जिले में जगह-जगह भव्य मेलों का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज से लोग रावण का पुतला देख देखने पहुंचते हैं। मेले का आकर्षण रावण का विशालकाय पुतला होता है। रावण को युद्ध में पराजित करने के बाद श्रीराम उसके पुतले में अग्नि लगाते हैं। धधकते रावण के पुतले को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। बुजुर्ग-उत्साहित रहते हैं। सभी मेला समितियों के लोग इसे भव्य बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

रेणुकूट : हिंडाल्को के रामलीला मैदान में 90 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। पिछले साल की अपेक्षा 10 फीट ऊंचाई बढ़ाई गई है। ओबरा राम मंदिर ग्राउंड में 40 फीट रावण का पुतला और सेक्टर नौ के ग्राउंड में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। अनपरा के ककरी शिव मंदिर मैदान में 60 फीट, अनपरा परिसर के मैदान में 60 फीट और रेणुसागर के आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें