घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाने और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पीड़िता (19) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कन्हारी गांव के रहने वाले लालपती नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि घटना 16 फरवरी की है। वह अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। वहां से वह दीदी की ननद को ससुराल छोड़ने के लिए मप्र के एक गांव गई थी।
घर लौटते समय वह अकेले पड़ गई। बिसुही जंगल में दोपहर के वक्त लालपति उसे घसीटते हुए जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालपती के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।