सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को उसी के गांव का युवक भगाकर हरियाणा ले गया। शादी का झांसा देकर छह माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दो के केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि शादी का झांसा देकर उसके गांव का रहने वाला एक युवक तीन जुलाई 2021 को भगा ले गया। छह माह तक हरियाणा में युवक ने उसको रख कर दुष्कर्म करता रहा। 28 जनवरी को युवक उसे लेकर वापस गांव आया। शादी की बात कहने पर युवक और उसका भाई जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर उसे भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शत्रुघ्न और उसके भाई भरत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।