फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। चार दिन पूर्व पुलिस चौकी अमवार में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि उसी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अन्य किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 14 मार्च की दोपहर उसकी बेटी (14) जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। उसी समय जंगल में एक चरवाहे ने दुष्कर्म किया। बिटिया ने दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी लेकिन लोक लाज की डर से वे शांत रहे। सोमवार को हिम्मत कर पीड़िता को लेकर उसकी मां कोतवाली पहुंची। कोतवाल का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी हरिचरण के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें