दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित युवती की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता आरोप है कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा है। कुछ दिनों पूर्व उसकी मौत हो गई। उसका आरोप है कि 29 सितंबर को मृतक के सगे तीन भाईयों ने उसकी पिटाई करने के बाद दुष्कर्म किया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई मो. बबलू, मो .भोला, मो. छोटू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सीओ को निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।