फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजेंगी वाल्मीकि रचित रामायण की श्लोकें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को मंदिरों में रामायण के श्लोकों का पाठ किया जाएगा। चारों तहसील में पाठ के लिए प्रशासन की ओर से चार-चार आचार्य लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आचार्य संतोषधर द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशन में जिले के चारों तहसील राबट्र्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्घी में बाल्मीकि जयंती पर सभी तहसीलों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। भजन कीर्तन भी होगा। बताया कि बाल्मीकि रचित रामायण के सुंदरकांड में कुल 2855 श्लोक हैं। इसका पाठ करने में करीब आठ घंटे का समय लग जाएगा। इसके मद्देनजर प्रत्येक तहसील में चार-चार की संख्या में आचार्य रखे गए हैं। राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय स्थित रामजानकी-संकटमोचन हनुमान मंदिर में आचार्य संतोषधर द्विवेदी के नेतृत्व में पंडित हरिगोविंद देव पांडेय, अनुज शुक्ल और अजय मिश्र पाठ करेंगे। घोरावल तहसील मुख्यालय स्थित संकट मोचन मंदिर में पंडित विजय मिश्र, मोहित पाठक, दिनेश पांडेय और प्रशांत मिश्र तथा ओबरा तहसील मुख्यालय स्थित श्रीराम मंदिर में बृजेश शुक्ल, पृथ्वीनाथ, धनंजय और मुनेश्वर प्रसाद शुक्ल पाठ करेंगे। सभी आचार्य दो-दो घंटे पाठ करेंगे। शुक्रवार को एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह ने मंदिरों में तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें