फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस की चौपाइयों से गूंजा शहर

Tue, 23 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में मंगलवार से शुरू हुए महायज्ञ में श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहा। 108 भूदेवों और आचार्य की ओर से पाठ किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की फेरी लगाई। राम दरबार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ में मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

व्यास जी सूर्यलाल मिश्र और 108 भूदेवों के जरिए श्रीराम चरित मानस की पढ़ी गई चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहा।  जिसे भी चौपाई सुनाई दी वह यज्ञ मंडप में जाने से अपने को नहीं रोक पाया।
विज्ञापन


पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। भक्तों ने 108 भूदेवों की परिक्रमा की। इस मौके पर डा. कृष्णानंद  त्रिपाठी, सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, मृत्युंजय, रमाकांत शुक्ला, रतन लाल गर्ग, अयोध्या दूबे, रामशकल चौबे आदि रहे।

इससे पूर्व श्रीराम चरित मानस महायज्ञ की शुरूआत से पहले सोमवार की शाम साढ़े सात बजे शुभ मुहूर्त में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान सुशील पाठक और उनकी पत्नी शैल पाठक से देवताओं की प्रतिमा स्थापित कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें