फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा डी से तय समय में शुरू करें उत्पादन

Mon, 22 Dec 2014 11:24 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य उत्पादन निगम के एमडी संजय प्रसाद ने सोमवार को अनपरा परियोजना के निरीक्षण के दौरान कड़े तेवर दिखाए। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं के इकाइयों से उत्पादन की बेहतर स्थिति बनाए रखने का निर्देश तो दिया ही,
विज्ञापन


अनपरा डी की लेटलतीफी पर संबंधितों को फटकार लगाते हुए हर हाल में तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
कहा कि अनपरा की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई से 31 मार्च तक उत्पादन और इसी अवधि में पांच सौ मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई को लाइटअप कर लिया जाए।

उन्होंने मातहतों को भी कार्य में तेजी लाने की हिदायत देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी तरह अनपरा परियोजना के अ ताप घर और ब ताप घर की इकाइयों का भी निरीक्षण कर उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल की।

ब तापगृह में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जलने के चलते आई दिक्कत की जानकारी लेेने के बाद कहा कि संबंधित अपनी-अपनी इकाइयों की स्थिति पर सतर्क नजर बनाए रखें।

किसी भी तरह के दिक्कत पर संबंधित को ही जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले उन्होंने अनपरा डी के पहले इकाई की टरबाइन की पूजा की और भेल के कार्यालय में बैठक लेकर भेल के अधिकारियों और मातहतों को तय अवधि के भीतर हर हाल में अनपरा डी के दोनों इकाइयों के उत्पादन पर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि पहले ही काफी देर हो चुकी है। इसलिए अब इसमें किसी तरह की देरी अक्षम्य होगी। बावजूद अगर किसी के स्तर से कोई लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर निदेशक कार्मिक रामविशाल पांडेय, तकनीकी सलाहकार एससी राय, सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, चंडी प्रसाद मिश्र, एसके सरोज, यूसी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें