फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से बालक समेत दो झुलसे

Sat, 10 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव में शनिवार को हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो लोग झुलस गए। विनोद (12) को बचाने के चक्कर में पुष्पा देवी (32) करेंट की चपेट में आ गई।

घरवालों ने दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

सुबह साढ़े सात बजे सुबह विनोद (12) पुत्र कृष्ण कुमार अपने घर के पास स्थित रेड़ के पेड़ को स्पर्श किया। पेड़ में 440 वोल्टेज का तार स्पर्श होने के कारण उसमें करेंट प्रभावित हो रहा था, इसलिए बालक करेंट की चपेट में आकर मदद की गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक की चीख-पुकार सुन वहां से गुजर रही पुष्पा देवी (32) पत्नी मिथिलेश कुमार ने बालक को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करेंट की चपेट में आ गई। हालांकि दिलेरी दिखाते हुए महिला ने बालक को खींच कर कुछ दूर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें