फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों, शोषितों, वंचितों की आवाज थे राम प्यारे पनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। कांग्रेस के पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका की 22वीं पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामप्यारे पनिका आदिवासियों, शोषितों और वंचितों की आवाज थे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में मिथिलेश द्विवेदी ने कहा कि रामप्यारे पनिका ने जिले के विकास को गति प्रदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्षरामराज सिंह गोंड़ ने कहा पनिका आदिवासियों, शोषित, वंचितों की आवाज थे। उनके प्रयास से ही जिले में कल कारखानों की नींव पड़ी थी। जिला उपाध्याय जगदीश मिश्र ने कहा कि पनिका के जाने के बाद से जनपद का विकास रुक सा गया है। इस दौरान अध्यक्षता अरविंद सिंह और संचालन शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राजेश द्विवेदी, उषा चौबे, फरीद अहमद, नामवर कुशवाहा, हरेंद्र पांडेय, जितेंद्र पासवान, प्रमोद पांडेय, अमित चतुर्वेदी, श्रीकांत पासी, सत्यदेव पांडेय, सालीग्राम कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
म्योरपुर: पूर्व सांसद रामप्यारे पनिका की पुण्यतिथि पर शनिवार को भारतीय पनिका पंखा समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा कुंडाडीह गांव में आयोजित की गई। कुंडाडीह गांव में तुलसीराम पनिका के आवास पर हुई सभा में हुलास प्रसाद ने कहा कि रामप्यारे पनिका के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। सत्यप्रकाश ने कहा कि पनिका ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य किया। रामविचार गौतम ने कहा कि रामप्यारे पनिका ने क्षेत्र के विकास के लिए संसद में तमाम प्रस्ताव रथा था जो आज मूर्त रूप में है। कार्यक्रम में डॉ. राम प्रसाद, तुलसीराम पनिका, राधेश्याम, रामप्रताप, सरफुद्दीन सिद्दीकी, अनवर अली, उमेश पनिका, वेदप्रकाश, रमाशंकर यादव, यूनुस खान, जयप्रसाद पनिका, रामसेवक पनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें