सोनभद्र। सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित पुराने पार्क में गंदगी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्क में ही नगर पालिका परिषद के वाहन खड़े होते हैं। पार्क के एक हिस्से में बनी ओवरहेड पानी टंकी है।
वहीं चाचा नेहरू पार्क के समीप बने यूरिनल के गंदगी से उठ रहे दुर्गंध से परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान कराने की लोगों ने मांग की है। राबट्र्सगंज नगर के शिवनारायण, हरिओम, शिवप्रसाद, शिवमंगल, आजाद आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय के समीप पार्क बनवाया गया है। पार्क का लगभग आधा हिस्सा नगर पालिका के वाहनों को खड़ा करने का अड्डा बना हुआ है। ओवरहेड टंकी पर मधुमक्खियां छत्ता लगाई हैं। मधुमक्खियों का बीट गिरने से कपड़ा गंदा हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवाज उठाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि किसी पार्क में अतिक्रमण नहीं है। घोरावल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि घोरावल नगर पंचायत क्षेत्र में कोई पार्क नहीं है। अभी नगर में पार्क बनाने की कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं हैं।