फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राममनोहर लोहिया ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को डॉ.राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सांसद छोटेलाल खरवार एवं जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ.राममनोहर लोहिया ने हमेशा गरीबों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोहिया के के बताए हुए रास्ते पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चल रहे हैं। वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। सांसद ने कहा कि लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन में हर तबके के लोगों की आवाज उठाई है। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अवध नारायण यादव, विष्णु कुशवाहा, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें