फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों को राखियां बांधीं

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में पुलिस अ​धिकारियों को राखी बांधती समूह की महिलाएं।  - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
चुर्क/बीजपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। महिलाओं ने पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को राखियां बांधी। उनके खुशहाली की कामना की। जवानों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चुर्क में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल के जवानों को राखी बांधी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीओ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के गहरे भाव का प्रतीक है। जब बहनें पुलिस को रक्षासूत्र बांधती हैं तो हमारे अंदर कर्तव्यबोध अधिक प्रबल होता है।
उधर, बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इसके बाद महिलाएं सीआईएसएफ के प्रांगण में पहुंचीं। वहां डिप्टी कमांडेंट विशाल लक्ष्मण होल्कर, एसी (फायर) इंस्पेक्टर आलोक कुमार चौधरी, पीके गोरैन, यूबी मिश्रा, सब इंस्पेक्टर दीपक पांडेय को राखी बांधी। इस दौरान एकता आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह बीजपुर से अनवरी बेगम, कृष्णा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह डोडहर से ममता, नीलम आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से वकीलुन्निशां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें