फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घटने लगा जलस्तर, रिहंद के चार और ओबरा डैम के दो फाटक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट/ओबरा। बारिश थमने के बाद रिहंद बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की शाम बांध का जलस्तर 867.7 फीट दर्ज किया गया। बांध के चार फाटक बंद कर दिए गए। इसका असर ओबरा बांध पर भी दिखा है। जलस्तर में गिरावट से ओबरा बांध के भी दो फाटक बंद किए गए। सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

रिहंद बांध के सात फाटक सोमवार से खुले हुए थे। सभी फाटक को 16-16 फीट खोलकर पानी निकाला जा रहा था। जलस्तर में गिरावट दर्ज होने के बाद बुधवार की सुबह 10 बजे दो फाटक बंद किए गए, जबकि दोपहर 2 बजे तक दो अन्य फाटकों को बंद कर दिया गया। वर्तमान में बांध का जलस्तर 867.7 फीट दर्ज किया गया है। रिहंद बांध के जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि अगर जलस्तर में इसी प्रकार कमी आती रही तो रात में अन्य तीनों फाटक भी बंद किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम होने के कारण अभी भी बांध में पानी का इनफ्लो बना हुआ है, इसलिए जरूरत के अनुसार डिस्चार्ज भी जारी है। दूसरी तरफ ओबरा पन बिजली परियोजना की तीनों टरबाइनों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। इससे 15 हजार 300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

ओबरा बांध के एक्सईएन आरके खरे ने बताया कि ओबरा बांध का जलस्तर 193 मीटर के आसपास बना हुआ है। रिहंद बांध से ओबरा में पानी की आवक में कुछ कमी आई है। इसके बाद दो फाटक बंद कर दिए गए हैं। पानी की आवक में और कमी आने पर और फाटक बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें