फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में वार्डेन ने छात्रों को पीटा, कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Jun 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रविवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। हॉस्टल वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
एसडीएम को पत्रक सौंपते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीती रात को छात्रों की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से नाराज छात्रों ने रविवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पिटाई करने वाले वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के समझाने पर नाराज छात्र कॉलेज वापस लौट गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के कई छात्र उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल करीब चार किमी दूर स्थित कलेक्ट्रेट लोढ़ी पहुंचे। छात्रों ने बताया कि शनिवार रात दो बजे वार्डेन और उसके दो सहयोगियों ने  हॉस्टल में द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ गालीगलौज की। डंडों और बैडमिंटन की छड़ से मारा। पिटाई से दो छात्रों को गंभीर चोटें लगी हैं।

मेस में भोजन की शिकायत करने पर हॉस्टल से भगा देने और इंटरनल एग्जाम में फेल करने की धमकी दी है। आरोप लगाया कि खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। साफ-सफाई के लिए भी कोई कर्मचारी नहीं है। शिकायत करने पर हॉस्टल से निष्कासित करने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी होते ही फोर्स के साथ सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह और सीओ राजकुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्रों ने एसडीएम को डीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के मांग पत्र की जांच की जाएगी। आरोप सही मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें