फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजीव रंजन यूनियन के जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बैंक इंप्लाईज यूनियन सोनभद्र इकाई का चुनाव रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में शनिवार की देर शाम संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी यूपीबीईयू के सहायक मंत्री संजय शर्मा की देखरेख में चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राहुल, जिलामंत्री मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री राजेश, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार चुने गए। संगठन मंत्री सुजीत कुमार, उप मंत्री आशुतोष कुमार सिंह व दीपेश त्रिपाठी, सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार, अंकेक्षक अमर नाथ, संयोजिका परिषद लालिमा मंडल सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे यूनियन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। वे यूनियन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए काम करेंगे। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर बैंक कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें