फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से राजगीर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप रविवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां इलाज के दौरान राजगीर मिस्त्री राम आसरे यादव 46 की मौत हो गई। वहीं घायल वीरेंद्र 35 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप पीछे से एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर चला रहा मांची थाना क्षेत्र के खोड़ैला गांव निवासी वीरेंद्र कुमार और केवटम निवासी राम आसरे यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ट्रक को कोतवाली ले जाकर खड़ा करा दिया। उधर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल राम आसरे की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घरवाले ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि मृतक या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें