फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजेश की मौत से खफा परिवारीजनों ने मांगा 50 लाख मुआवजा, आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के बेउआ गांव निवासी राजेश की मौत के मामले में शव घर पहुंचने पर पुलिस-प्रशास
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी के नमो घाट पर गार्डों-बाउंसरों की पिटाई से राजेश की मौत के बाद उनका शव लेकर परिवारीजन रविवार की आधी रात घर पहुंचे। परिवार के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

वहीं 50 लाख मुआवजे की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सोमवार सुबह तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन के लोगों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। जब जाकर किसी तरह परिवार के लोग राजी हुए। गांव के पास ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चलें कि रायपुर थाना क्षेत्र के बेऊआ निवासी राजेश दोस्तों के साथ वाराणसी गया था। रविवार की भोर में नमो घाट पर गार्डों-बाउंसरों की पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग वाराणसी रवाना हो गए थे। रात 12 बजे के करीब वह शव लेकर घर पहुंचे तो मां सहित अन्य परिवारीजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा के साथ ही रायपुर पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने-बुझाने के बाद सोमवार की सुबह परिवार के लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। एसडीएम सदर अश्वनी सिंह ने बताया कि परिवारों वालों को अधिक से अधिक मदद मिले, इसके लिए डीएम के जरिए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें