सोनभद्र। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग सोनभद्र के संघ भवन में रविवार को हुआ। चुनाव अधिकारी राम स्वरूप मिश्रा जिला संरक्षक की देखरेख में हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष पद पर राजाराम दुबे, जिला मंत्री पद पर संतोष कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
मनोनीत पदाधिकारियों में मनोज कुमार पांडे जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, रामचंद्र जायसवाल, राकेश चौधरी अख्तर अली, स्वास्थ्य विभाग अमरेश चौबे, गणेश प्रसाद, सिंचाई विभाग व योगेंद्र कलेक्ट्रेट जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। रामलाल भारती, धर्मेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, (पंचायती राज विभाग), जटाशंकर यादव ( डीआरडीए) व सुरेंद्र कुमार (पशुपालन विभाग) जिला संगठन मंत्री हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील पांडे क्षेत्रीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ, क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता, इंदु प्रकाश सिंह जिला सहसंयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिवशंकर यूटेक जिलाध्यक्ष, योगेश पांडे जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, अभिषेक मिश्रा महामंत्री यूटेक, मनोज दुबे जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के साथ ही अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।