फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अभियान चलाकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत रॉबर्ट्सगंज में छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जिलेभर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध या किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें