फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खपरैल के मकान में सो रहे युवक पर गिरा सांप, डसने से गई जान

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में सर्प के डसने से मृत  सुनील का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
शिवद्वार गांव के सिगरा टोला में बृहस्पतिवार सुबह खपरैल के मकान में सो रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। बड़ेर से गिरा सांप उसके कान के पास डस गया।
विज्ञापन

सिगरा टोला निवासी मास्टर पनिका का 20 वर्षीय बेटा सुनील घर में तख्त पर सो रहा था। इसी दौरान बड़ेर से अचानक एक सांप उसके ऊपर गिरा और कान के पास डस लिया। सुनील की चीख सुनकर परिजन पहुंचे, तब तक सांप वहां से निकल चुका था। परिजन गंभीर हालत में सुनील को घोरावल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें