फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के न्यू मार्केट में सड़क पर भरा बारिश का पानी। अमर उजाला
विज्ञापन
 जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शनिवार को बारिश का पानी राबर्ट्सगंज नगर की कई सड़कों पर जमा हो गया। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों के सामने एकत्र नाबदान के पानी से निकल रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे राबर्ट्सगंज और आसपास के इलाकों में तड़क-गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। राबट्र्सगंज नगर की नालियों के चोक होने से बढ़ौली चौक से चाचा नेहरू पार्क, धर्मशाला चौक से संाई मैरेज हाल, चंडी तिराहे से बिजली विभाग की आफिस, उत्तर मोहाल, सिविल लाइंस रोड, अंबेडकर नगर, विकास नगर, ब्रम्हनगर की कई सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया।

सड़कों पर पानी होने से राहगीरों को कपड़ा शठा कर आना-जाना पड़ रहा था। चार पहिया वाहनों के छीटें से लोग भीग जा रहे थे। 
 बैंक ऑफ बड़ौदा से संत कीनाराम महिला महाविद्यालय तक जाने वाले मार्ग के साइड मेें जेसेबी से खुदाई होने से मार्ग        कीचडय़ुक्त हो गया है। इस पर बाइक और साइकल सवार फिसलकर गिर जा रहे थे। उधर ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्योंकि कई वर्षों बाद इस वर्ष बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें