फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौ सौ से अधिक स्कूलों में नहीं बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने के लिए चल रहे तमाम प्रयासों के बीच जिम्मेदारोें की उपेक्षा के कारण नौ सौ से अधिक परिषदीय स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बनाया जा सका है। जिले में कुछ 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में जल संचयन के प्रयास फेल साबित हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पिछले सात वर्षों में औसत जलस्तर में करीब तीन मीटर की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचता है। जलापूर्ति के लिए टैंकर की मदद लेनी पड़ती है। भूजल स्तर काफी नीचे होने के कारण सामान्य हैंडपंप काम नहीं करते। गहरी बोरिंग वाले इंडिया मार्क टू हैंडपंप भी जलस्तर नीचे खिसकने से शोपीस बन जाते हैं। पानी के संकट से निजात दिलाने के लिए ही भूजल संचयन पर लगातार जोर दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत तालाब खोदने के साथ ही हैंडपंपों में रिचार्ज पिट की स्थापना की भी पहल की गई ताकि उपयोग के बाद बेकार बहने वाला पानी वहीं धरती में चला जाए। इसके लिए सरकारी भवनों, विद्यालयों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने की पहल भी सालों पूर्व की गई थी। हालांकि जिले के सरकारी स्कूलों में बजट की कमी सहित अन्य कारणों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया दम तोड़ती नजर आ रही है।
जिले में कुछ 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। हालांकि 900 से अधिक ऐसे परिषदीय स्कूल हैं। जहां पर वर्षा जल संचयन काे लेकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने को कोई विशेष पहल नहीं हो सकी है। जिन इलाकों में पूर्व के सालों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित है। वहां भूजल स्तर में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। भूगर्भ जल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो हर साल स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। पानी तेजी से पाताल की ओर भाग रहा है। ऐसे मेें समय रहते जल संचयन पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले सालों में पानी का संकट अधिक गहरा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के ग्यारह सौ से अधिक स्कूलों में वर्षा जल संचयन की बेहतर व्यवस्था मौजूद है। इसे संबंधित विभाग के सहयोग से अन्य स्थानों पर भी स्थापित कराया जाएगा। इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें