फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति का गठन किया गया। सीएमओ कार्यालय में बैठक भी हुई। इसमें नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर रुपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में एसीएमओ डाॅ. प्रेमनाथ ने शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के गठन का उद्देश्य बताया। समिति को अवगत कराया गया कि जिले में 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राॅबर्ट्सगंज, ओबरा, रेणुकूट-पिपरी में संचालित हैं, जबकि छह अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन किया जा रहा है। नोडल एनयूएचएम ने शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताया। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं का संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए निराकरण कराना है। इससे की शहरी क्षेत्र के मलिन बस्ती, संवेदनशील आबादी को चिन्हित करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना। निर्धारित लक्ष्यों के प्रति मासिक उपलब्धियों व कमियों आदि के कारणों की समीक्षा करना है। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी दिग्विजय सिंह, आईएमए अध्यक्ष डाॅ. टीपी सिंह, डाॅ. एचपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें